रात के अंधेरे में सड़क पर बैठने वाले आवारा मवेशियों की वाहनों से जान बचाने गौ सेवा मंडल और पशु चिकित्सा विभाग ने अभिनव पहल कर लगाया रेडियम बेल्ट.... वाहन चालकों को दूर से ही नजर आ जायेंगे मवेशी...

रात के अंधेरे में सड़क पर बैठने वाले आवारा मवेशियों की वाहनों से जान बचाने गौ सेवा मंडल और पशु चिकित्सा विभाग ने अभिनव पहल कर लगाया रेडियम बेल्ट.... वाहन चालकों को दूर से ही नजर आ जायेंगे मवेशी...

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। शहर में आए दिन गौवंशो कि सड़क दुर्घटना से मृत्यु को देखते हुए गौ सेवा मंडल सरगुजा और पशु चिकित्सा विभाग के तत्वधान में घुमंतु गायों के गले में रेडियम बैल्ट बाँधा गया। ताकि रात के अंधेरे में वाहन चालकों को सड़क पर बैठे मवेशी नजर आ सकें अथवा उन्हे सड़क पर कुछ होने का आभास दूर से ही हो सके, ऐसी स्थिति में वाहन चालक सतर्क हो जायेंगे और मवेशियों की जान भी बच जायेगी। नागरिकों के द्वारा युवाओं और पशु चिकित्सा विभाग के इस पहल की सराहना की जा रही है। हिमांशु जायसवाल ने बताया कि गौवंश सड़क के किनारे सुखी जगह पर बैठे रहते है , रात्रिकालीन में वाहन चालकों को दिखाई नही देता है जिसके कारण गाय सड़क दुर्घटना का शिकार होते है जिसके रोकथाम के लिए रेडियम बैल्ट बाँधा गया जो कि रात्रिकालीन में चमकती है जिससे वाहन चालकों को दूर से ही गाय नजर आ जाएगा और गौवंशो को सड़क से दुर्घटना होने से बचाएगा। यह रेडियम बैल्ट रात में चमकने के कारण सड़क दुर्घटना को कम करने में कारगर साबित होगी। प्रथम कड़ी में आज बिलासपुर चौक से बिलासपुर रोड स्थित मणिपुर थाना तक 100 से अधिक गायों को रेडियम बैल्ट बाँधा गया। जिससे सड़क दुर्घटना में रोकथाम लग सकें। रेडियम बैल्ट बांधने की प्रक्रिया निरन्तर चलती रहेगी। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से हमारा साथ देने आए पशु चिकत्सा विभाग के उपसंचालक बृजवासी सतनामी , अमित वर्मा, राम कपूर, रिंकू तिवारी, हिमांशु जायसवाल, कुन्दन पाण्डेय, दीपक गुप्ता, अजीत, ईशु शर्मा, विशाल केशरी, तरुण यादव, सुधांशू, गजेन्द्र, चंदन चौरसिया व अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)