अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के शंकरघाट से कैलाश गुफा तक के लिए 13 जुलाई को आरंभ होने वाले कांवड़ यात्रा को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंह देव की पहल पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मार्ग पर प्रमुख स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है। युवक कांग्रेस नेता शुभम जायसवाल ने बताया कि खरसिया नाका, लुचकी घाट, बतौली चौक, रघुनाथपुर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सरगुजा द्वारा स्वास्थ्य सुविधा केंद्र बनाया जा रहा है। कांवर यात्रा के दौरान जरूरत पड़ने पर कांवरियों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध हो सकेगा। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इन केंद्रों में तीन पालियों में स्वास्थ्य कर्मचारी सेवा देंगे। इधर कांवर यात्रा के एक दिन पूर्व कांवरिया सेवा संघ के तत्वावधान में आज 12 जुलाई को शहर में कांवरियो के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नंदी में सवार भगवान शिव की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
कांवरियों की सेवा के लिए अंबिकापुर से बतौली के बीच चार स्थानों पर बनाया गया स्वास्थ्य सुविधा केंद्र... डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येशवर शरण सिंह देव की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी... यात्रा के एक दिन पूर्व कांवरियों ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा....
By -
जुलाई 12, 2023
0

Tags: