खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा लोगों से झूठ बोल केवल ठगने का काम कर रहे हैं पीएम मोदी....

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा लोगों से झूठ बोल केवल ठगने का काम कर रहे हैं पीएम मोदी....

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर
। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में आज खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में उनके समर्थकों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन कर भाजपा के खिलाफ राहुल गांधी को बदनाम करने साजिश रचने का आरोप लगाया। धरना को संबोधित कर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि पीएम मोदी जी भाषण बहुत अच्छा देते हैं, उनका भाषण सुन लोगों को लगता है कि अब उनके अच्छे दिन आयेंगे, मगर धरातल पर अच्छे दिन आने के बजाय शोषण और महंगाई है। उन्होंने कहा कि आज टमाटर से लेकर सभी सब्जियों का भाव आसमान छू रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी जनता से झूठ बोलते हैं और ठगने का काम करते हैं। धरना संबोधित कर जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि  राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर भाजपा के द्वारा उन्हें बदनाम करने साजिश रची जा रही है, उनके सच की आवाज को दबाने कोशिश की जा रही है ताकि वे आमजन की हिट के लिए आवाज न उठा सकें। धरना में  राजीव अग्रवाल, गोपाल केशरवाणी, पार्षद दीपक मिश्रा, अभिषेक सिंह , तेलघानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, शिव प्रसाद अग्रहरी, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष निकेत चौधरी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)