बलरामपुर ( ब्यूरो)। सर्व विभागीय कर्मचारी महासंघ बलरामपुर जिला के बैनर तले अनियमित, संविदा कर्मचारियों ने आज रैली निकाल नियमितीकरण की मांग की। रैली में कर्मचारियों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी करने का आरोप लगा जमकर कारेबाजी भी की। अंदरूनी गलियों से लेकर मुख्य मार्गो में भी रैली निकाली गई। इस आंदोलन के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बलरामपुर - रामानुजगंज शाखा भी हड़ताल पर रहा। संविदा कर्मियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के द्वारा विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान घोषणा पत्र में दैनिक वेतन भोगी,संविदा, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया गया था, मगर सत्ता में आने के बाद वादा निभाना भूल गए। कर्मचारी नेता शुभम रोहित ने कहा कि सरकार के वादा खिलाफी से संविदा कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों को नियमित कर भविष्य के लिए संविदा प्रथा पर रोक लगाया जाना चाहिए और नियमित कर्मचारियों की भर्ती करनी चाहिए। रैली में बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी उपस्थित थे। कर्मचारियों के हड़ताल से विभिन्न विभागों में कामकाज प्रभावित हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी हड़ताल का असर देखा गया।इस अवसर पर राजेश जैन,
टीकम चंद कौशिक, श्रीराम रॉयल, अविनाश सिंह,संतोष भारती, संजय यादव, गोकुल नंद जायसवाल,सूचना प्रभाती एक्का, रविकांत गुप्ता, सुनील तिर्की, अशोक विश्वास, गया चौरसिया ,प्रकाश रजक, राजेश ठाकुर,राजीव चौबे, विक्की गुप्ता, हिमांशु जायसवाल, नेत्र प्रकाश सोर, वर्षा रानी, मधु दीवान, मंजूषा कुशवाहा, संजना राज, विनय यादव, आशीष बर्मन , गुलाब डहरिया, धनंजय गुप्ता, अरुण गुप्ता, दीपक गुप्ता, संतोष अग्निहोत्री, मोनू सोनी, अनूप केरकेट्टा, अमितेश कुजूर सहित बलरामपुर, रामानुजगंज, वार्डफनगर, राजपुर, कुसमी, शंकरगढ़ के विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।





