संभाग मुख्यालय अंबिकापुर को उप राजधानी बनाने की मांग को लेकर बलरामपुर के भाजपा अजजा मोर्चा के जिला महामंत्री अमरदीप ने राज्यपाल, सीएम, डिप्टी सीएम, मुख्य सचिव, पीएम व राष्ट्रपति को भेजा पत्र......
By -
जुलाई 28, 2023
0
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बलरामपुर जिला महामंत्री सह सामाजिक कार्यकर्त्ता अमरदीप मिंज के द्वारा छत्तीसगढ़ की उप राजधानी सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर को बनाने की मांग की गई है I इस संबंध में उन्होंने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष , उप मुख्यमंत्री , मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ सहित प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र प्रेषित किया है । उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि रियासत काल से अंबिकापुर का महत्व काफी रहा है। येतिहासिक, धार्मिक महत्व का अंबिकापुर केंद्र है। देश के कई राज्यों में उप राजधानी का गठन किया गया है, मगर छत्तीसगढ़ में अभी तक ऐसी पहल नही हुई है।
Tags:




