दो बदमाश स्कूटी से घूम मौका पाते ही करते थे महंगी बैटरी पार.... एक बर्तन कारोबारी यह समान खरीद दे रहा था उनका साथ. ..... मुखबिर ने किया इशारा तो पुलिस ने तीनों को पकड़ पहुंचा दिया वहां... पढ़ें पूरी खबर

दो बदमाश स्कूटी से घूम मौका पाते ही करते थे महंगी बैटरी पार.... एक बर्तन कारोबारी यह समान खरीद दे रहा था उनका साथ. ..... मुखबिर ने किया इशारा तो पुलिस ने तीनों को पकड़ पहुंचा दिया वहां... पढ़ें पूरी खबर

khabrigullak.com
By -
0


 


अंबिकापुर
।   शहर के शैलगिरी  होटल से दो बड़ी बैटरी चोरी किए जाने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी स्कूटी से घूम मौका पाकर वारदात को अंजाम देते थे।  पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना पर संदेही साहिद उर्फ सालू पिता ताहिर हुसैन 22 साल निवासी फारेस्ट बेरियर गोधनपुर थाना गांधीनगर, राजेन्द्र कुमार नगेशिया पिता बुधराम नगेशिया  19 साल निवासी बसडीह थाना सामरी  बलरामपुर हाल मुकाम प्रतापपुर रोड वाटर पार्क के पास अम्बिकापुर, अम्बिकेश गुप्ता पिता स्व. काशी चंद्र गुप्ता उम्र 37 साल निवासी अग्रसेन वार्ड को पकड़कर पूछताछ किया गया।  पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा होटल से 2 नग इन्वर्टर बैटरी, रेस्टोरेन्ट का पर्दा 1 नग चोरी करना स्वीकार किया गया , आरोपियों की  निशानदेही पर 2 नग बैटरी एवं 1 नग पर्दा एवं घटना मे प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध  सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता हैं।  कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक  शुभम तिवारी, उप निरीक्षक विजय दुबे, सहायक उप निरीक्षक विनय सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज मालवीय, आरक्षक त्रिलोचनी राजवाड़े,  उमाशंकर साहू, अजय मिश्रा, कृष्णा खेस, प्रेमचंद, राजकुमार यादव इजहार अहमद, अमरेश सिंह, सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

बर्तन कारोबारी ने खरीदी चोरी की बैटरी

 पुलिस ने बताया कि साहिद और राजेंद्र के द्वारा बैटरी चोरी कर बर्तन कारोबारी अंबिकेश गुप्ता को बेचा गया था। व्यवसाई ने तांबा, कॉपर वायर के लालच में बैटरी खरीदा गया था। पहले चोर कबाड़ियों के पास यह समान खपाते थे, मगर अब बर्तन कारोबारी भी चोरी की बैटरी खरीद रहे हैं, जो चिंता का विषय है। अब बर्तन व्यवसाइयों के यहां भी दबिश दे इस तरह के संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)