सूरजपुर जिले में नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के साथ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण...

सूरजपुर जिले में नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के साथ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण...

khabrigullak.com
By -
0



सूरजपुर
। जिले के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला के समक्ष सूरजपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही नवपदस्थ एएसपी ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया और थाना सूरजपुर सहित पुलिस कन्ट्रोल रूम का जायजा लिया। विदित हो कि एएसपी शोभराज अग्रवाल 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है। इसके पूर्व एसडीओपी पंखाजूर, तोंगपाल, सक्ती और एएसपी की पदोन्नति उपरान्त कोण्डागांव में अपनी सेवाएं दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)