बेवा ने कहा - दूसरे धर्म का पहचान उजागर होने पर आरोपी ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर बार - बार किया अनाचार.... कतिथ लव जेहाद की शिकायत पर गंभीर हुई पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी पर किया एफआईआर..... तलाश जारी....
By -
जुलाई 28, 2023
0
अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर की एक बेवा के द्वारा एक युवक के खिलाफ धर्म छिपा शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने और नही करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाए जाने से सनसनी फ़ैल गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए गांधीनगर पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी निवासी मोमिनपुरा के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विदित हो कि एक बेवा द्वारा आरोपी के खिलाफ लव जेहाद का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत की गई थी कि आरोपी ने उसके साथ राजा महंत के नाम से परिचय कर विवाह किया था, जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला उसका वास्तविक नाम राजा अंसारी है। दूसरे धर्म का होना पता चलने पर वह भागने की कोशिश करती थी मगर आरोपी और उसके भाई के द्वारा कथित रूप से धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता था, वह किसी प्रकार भागने में सफल रही और एसपी कार्यालय में शिकायत के साथ गांधीनगर थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी की पहचान उजागर होने के बाद जब वह वापस अपने घर लौटना चाहती थी तो आरोपी अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बार - बार अनाचार करता था। धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था, इसी बीच वह वहां से भागने में सफल रही।
Tags:




