भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने कहा 152 प्रतिशत की दर पर पट्टा वितरित करने नियमों को ताक पर रखकर जारी हुआ 1578 एनओसी... इनमें 80 फीसदी फर्जी, अपात्र और भू माफिया.....

भाजपा पार्षद आलोक दुबे ने कहा 152 प्रतिशत की दर पर पट्टा वितरित करने नियमों को ताक पर रखकर जारी हुआ 1578 एनओसी... इनमें 80 फीसदी फर्जी, अपात्र और भू माफिया.....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के नगर निगम क्षेत्र में 152 प्रतिशत की दर पर पट्टे के लिए 1578 लोगों को एनओसी जारी किया गया, इस आंकड़े में 80 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिन्हें काबिज दर्शाते हुए पट्टा बांटा गया है मगर उक्त बेस कीमती जमीन पर उक्त लोगों का कब्जा कभी था ही नहीं। नगर निगम के सामान्य सभा की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे ने यह गंभीर आरोप लगाए। बैठक में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा मचाते हुए कहा कि 152 प्रतिशत में पट्टा वितरण के लिए नियमों को ताक पर रख चहेतों को लाभ पहुंचाया गया। आलोक दुबे ने यह भी आरोप लगाया कि नजूल तहसीलदार और नगर निगम के अमले की मिली भगत से यह सारा खेल चला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस खेल में भूमाफियाओं के बेशकीमती जमीन अपने नाम करा लिया। यदि इसकी निष्पक्षता पूर्वक सूक्ष्म जांच कराई जायेगी तो न सिर्फ इन आरोपों की पुष्टि होगी बल्कि बड़ा घोटाला भी सामने आयेगा। विपक्ष के भाजपा पार्षदों के इस आरोप पर एमआईसी सदस्य शफी अहमद ने कहा कि निगम द्वारा इस संबंध में कलेक्टर को पत्र लिख जांच के लिए कहा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)