बतौली में रौनियार समाज की महिला विंग ने मनाया सावन उत्सव.... नई कार्यकारिणी का भी हुआ गठन...अध्यक्ष यशोदा गुप्ता, उपाध्यक्ष सोमा गुप्ता , सुशीला गुप्ता , रुक्मणी गुप्ता, सरोज गुप्ता और कोषाध्यक्ष नगीना बनी....
By -
अगस्त 20, 2023
0
बतौली। विकासखंड मुख्यालय बतौली में रौनियार समाज की महिलाओं ने सावन हरियाली तीज का त्योहार उत्सव पूर्वक मनाया। रौनियार महिला इकाई द्वारा सर्वेश्वरी अघोर आश्रम काली मंदिर में महर्षि कश्यपके प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, संगीत, नृत्य से महिला इकाई के सदस्यों ने उल्लासपूर्ण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बतौली महिला रौनियार इकाई का कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए यशोदा गुप्ता और उपाध्यक्ष हेतु सोमा गुप्ता , सुशीला गुप्ता , रुक्मणी गुप्ता, सरोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष नगीना गुप्ता सचिव सुषमा गुप्ता, महासचिव ममता गुप्ता, संगठन मंत्री सुनीता गुप्ता, वेदवती गुप्ता को चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंबिकापुर से अमृता गुप्ता एवम प्रमिला गुप्ता पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हुईं । पर्यवेक्षको का स्वागत फूलों से किया गया। रौनियार महिला हरियाली उत्सव प्रतियोगिता में पहला पुरुस्कार रानी गुप्ता, दूसरा पुरुस्कार सुनीता गुप्ता और तीसरा ममता गुप्ता , अंजू गुप्ता को दिया गया। इकाई के कार्यकारिणी गठन के पश्चात अंबिकापुर से पर्यवेक्षकों द्वय अमृता गुप्ता एवं प्रमिला गुप्ता के द्वारा निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया गया। रौनियार महिला सावन हरियाली उत्सव कार्यक्रम में बतौली की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Tags:




