कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने पर जिला कमेटी ने द्वितेंद्र मिश्रा, सावित्री सारथी, गीता प्रजापति, रणविजय सिंह देव और अजय सिंह का किया सम्मान
By -
अगस्त 25, 2023
0
अंबिकापुर। सरगुजा जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नई कार्यकारिणी में शामिल सरगुजा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश महासचिव और सचिवों की सूचि जारी की है। जिसमें सरगुजा जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्वितेंद्र मिश्रा पुनः महासचिव बने हैं। पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम के प्रदेश कार्यकारिणी में भी वे महासचिव थे। पूर्व पार्षद सावित्री सारथी और वर्तमान पार्षद गीता प्रजापति को भी प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद की जिम्मेदारी मिली है , जबकि सरगुजा जिले के दो युवा कार्यकर्ताओं प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रणविजय सिंहदेव एवं पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली। राजीव भवन में पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी और दरिमा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती वायु श्री सिंह के द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शाल ओढ़ाकर और श्रीफल देकर उनका सम्मान किया। आज के इस सम्मान समारोह में हेमंत सिन्हा, मो इस्लाम, अरविंद सिंह, हेमंत तिवारी, मधु दीक्षित, मालती सिंह, सत्येंद्र तिवारी, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, मदन जायसवाल, अतुल शर्मा, हरपाल भामरा, सुधांशु गुप्ता, विजय सिंह, अशफाक अलि,अनूप मेहता , गुरप्रीत सिद्धु, नरेंद्र विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, पंकज शुक्ला, शुभम जायसवाल, ओनिमेश सिन्हा, दिनेश शर्मा,मो इमरान, विनय गुप्ता, राजन सिंह, गीता रजक, श्रीमती शकीला, निशा विश्वकर्मा, कुसुम मिंज, हीरो बड़ा आदि उपस्थित थे।
Tags:





