मुलायम सिंह यादव को रकम दोगुना करने का झांसा देकर 12 लाख 65 हजार रूपए की चपत लगाने के फरार दो अन्य बदमाशों को भी सरगुजा पुलिस ने गुजरात से पकड़ने में कामयाबी पाई.... पूर्व में चार आरोपियों को भेजा था जेल .... लम्बे समय से आन लाइन ठगी का कर रहे थे खेल....

मुलायम सिंह यादव को रकम दोगुना करने का झांसा देकर 12 लाख 65 हजार रूपए की चपत लगाने के फरार दो अन्य बदमाशों को भी सरगुजा पुलिस ने गुजरात से पकड़ने में कामयाबी पाई.... पूर्व में चार आरोपियों को भेजा था जेल .... लम्बे समय से आन लाइन ठगी का कर रहे थे खेल....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मुलायम सिंह यादव नामक युवक को द ग्लोबल करेंसी कंपनी में पैसा लगाने पर कम समय में रकम दोगुना करने का झांसा देकर किए गए 12 लाख 65 हजार की ठगी के मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपियों को पुनः गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मुलायम सिंह यादव पिता महेश्वर यादव 24 वर्ष निवासी भेडिया धौरपुर हाल मुकाम बटवाही लुंड्रा द्वारा थाना लुण्ड्रा आकर 23 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 20 फरवरी को प्रार्थी के मोबाईल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर द ग्लोबल करेंसी नामक कंपनी में पैसा लगाने पर लगाई गई रकम को दुगुना करने का झांसा देकर 25 मार्च तक के बीच में अलग-अलग किस्तों में कुल 12 लाख 65 हजार 200 रूपये प्रार्थी के युपीआई आईडी से ठगी कर लिया गया है। मामले थाना लुण्ड्रा में धारा 420, 467, 468, 471, 120 (बी), 34 भा.द.वि. 66 (डी) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामले में पुलिस द्वारा पूर्व मे 4 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था। अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन कर अन्य आरोपियों का पता तलाश कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था। विवेचना के दौरान सायबर सेल से आवश्यक तकनिकी जानकारी प्राप्त कर संयुक्त पुलिस टीम को गुजरात रवाना किया गया था, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम गोधाविया समीर युनुसभाई पिता युनुसभाई 25 साल निवासी भागीरथ सोसायटी गली नंबर 12 संत कबीर रोड़ रामदेवपीर मंदिर गली राजकोट गुजरात, चंद्रकांत अशोकभाई हडियाल पिता अशोक भाई 22 साल निवासी गाधापार 10 रामजी मंदिर के पास मोरवी थाना ए-डिविजन मोरवी जिला मोरवी गुजरात का होना बताये। आरोपियों द्वारा घटना करना स्वीकर किया गया। जिससे उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 2 नग मोबाईल बरामद किया गया है। कायवाही में थाना प्रभारी सीतापुर अश्वनी सिंह, चौकी प्रभारी रघुनाथपुर दिलीप दुबे, प्रधान आरक्षक राकेश एक्का, प्रदीप तिर्की शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)