पैलेस के पीछे 52 परियों को घेर सात युवक लगा रहे थे दांव के उपर दांव... मुखबिर ने कान फुसफुसाया तो पहुंची पुलिस... 50 हजार रूपए के साथ सभी को किया गिरफ्तार.....

पैलेस के पीछे 52 परियों को घेर सात युवक लगा रहे थे दांव के उपर दांव... मुखबिर ने कान फुसफुसाया तो पहुंची पुलिस... 50 हजार रूपए के साथ सभी को किया गिरफ्तार.....

khabrigullak.com
By -
0

 


अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में  पैलेस के पीछे 52 परियों को घेरे दांव के उपर दांव लगा रहे 7 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच 50 हजार से अधिक रुपए बरामद करने में सफलता पाई है। एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि मुखबिर की पुख्ता सूचना पर कोतवाली और स्पेशल पुलिस की टीम ने पैलेस के पीछे घेराबंदी कर सात  आरोपियों एकान्त कुमार अग्रवाल पिता रामपाल उम्र 32 साल  अग्रसेन वार्ड अम्बिकापुर, राजेश कुमार पिता  राधेश्याम  45 साल  खरसिया रोड अम्बिकापुर,  जाहिद आलम पिता मोखदार उम्र 35 साल साथ भारत माता चौक अम्बिकापुर, इमरान पिता जमील अहमद  25 साल अम्बिकापुर,  राकेश सिंह पिता  सुरेश सिंह  38 साल  दरीपारा अम्बिकापुर , राजु खान पिता शहीद खान  37 साल  मोमिनपुरा अम्बिकापुर, मुन्ना गुप्ता पिता विनय प्रसाद गुप्ता  32 साल  महामाया रोड की गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  50300 रूपये नगद बरामद किया गया। सभी आरोपी ताश की 52 पत्ती से जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में  धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह,विशेष टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक भूपेश सिंह सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव,सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, आरक्षक रुपेश महंत, जयदीप सिंह, सत्येंद्र दुबे, अमित विश्वकर्मा, राहुल सिंह, विकाश सिंह,संजीव चौबे शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)