अंबिकापुर। कोरबा में आयोजित 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023 के तृतीय अंडर 19 बालक वॉटर पोलो स्पर्धा में सरगुजा जोन ने टीम कप्तान अभिजीत राज सोनी के नेतृत्व में कांस्य पदक जीतकर पुरे सरगुजा संभाग का नाम रोशन किया है । टीम में 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया । गोल कीपर निखलेश कंवर, उप कप्तान गोलू राजवाड़े, पंकज, लक्की, विवेक राजवाड़े, विकास राजवाड़े, दिनश राजवाड़े, अम्बिकापुर कोच विशाल मंडल के मार्गदर्शन में सरगुजा जोन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जिला प्रशासन , शिक्षा विभाग ने विजेता व शामिल हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन हेतु कर्मचारियों , टीम कोच, लीडर सहित सभी को धनयवाद दिया।




