सौगात - आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवा निवृत्ति की आयु 62 से बढ़कर हुई 65... चुनाव के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया बड़ा तोहफा... कार्यकर्ता के रिक्त पदों की पूर्ति में 25 के बजाए 50 प्रतिशत सहायिकाओं को मिलेगा मौका....
By -
सितंबर 16, 2023
0
रायपुर। चुनाव के पूर्व छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश भर में संचालित 46 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात देते हुए सेवानिवृति की आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है। मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने इसके अलावा सहायिकाओं से आंबा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों की पूर्ति को भी 25 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया है। मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी सौगात देते हुए भर्ती के लिए अनुभव को 10 वर्ष से कम कर 5 वर्ष कर दिया है। इस संबंध में मंत्रालय महिला और बाल विकास विभाग के द्वारा चौदह सितंबर को आदेश जारी किया गया। शासन से तीन बड़ी सौगात मिलने से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में हर्ष है।
Tags:




