अंबिकापुर। छत्तीसगढ राज्य में रेलवे द्वारा निरस्त की जा रही यात्री गाडियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के द्वारा जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन पर प्रतीकात्मक रुप से रेल रोको आन्दोलन किया गया। को कांग्रेस जनों ने कहा कि रेलवे के द्वारा निरंतर छत्तीसगढ में चलने वाली यात्री रेलगाडियों को निरस्त किया जा रहा है। विगत 3 वर्ष के दौरान रेलवे ने 67382 सवारी गाडियों के फेरों को ट्रैक मेंटेनेंस के नाम पर निरस्त किया है। प्रदेश कांग्रेस यह मानती है कि मोदी सरकार यह सब साजिशन कर रही है, ताकि रेल विभाग को घाटे में दिखलाकर इसका निजिकरण किया जा सके। रेलवे के द्वारा बुजुर्गो और विद्यार्थियों को रेल टिकट में दी जाने वाली छूट को भी समाप्त कर दिया गया है। अचानक से गाडियों के निरस्त होने के कारण छत्तीसगढ से रेल में सफर करने वाले यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। इसके पूर्व अम्बिकापुर -मनेन्द्रगढ मेमु के समक्ष प्रदर्शन कर स्टेशन प्रबंधक, अम्बिकापुर को राष्ट्रपती के नाम तैयार ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, मो. इस्लाम, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, सत्येन्द्र तिवारी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विकल झा, जगन्नाथ कुशवाहा, चुनमुन तिवारी, अनूप मेहता, कलीम अंसारी, अमित सिंह, रजनीश सिंह, बबन सोनी, पपन सिन्हा, पंकज शुक्ला, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, आशीष जायसवाल, चंद्रप्रकाश सिंह, रोशन कन्नौजिया, हरभजन सिंह भामरा, रसीद खान,दिनेश शर्मा, केदार यादव, ओनिमेश सिन्हा, कालिंदी यादव, हमीदा बेगम, सपना सिन्हा, शकीला सिद्धकी, रुबी जैन, ज्योति सिंह, प्रिंस विश्वकर्मा, अनिकेत सोनी, शशी शर्मा, शशीकांत, शुभम गुप्ता, आशीष जायसवाल, संजर, धीरज, विशाल, दीपू, गुंजन, राहुल आदि मौजूद थे।




