राइस मिल में मुंशी की पिटाई कर ढाई लाख के धान की डकैती करने के 7 आरोपी गिरफ्तार.... वारदात में प्रयुक्त पिकप वाहन जब्त .... धान बरामद.... संभाग के इस थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात....

राइस मिल में मुंशी की पिटाई कर ढाई लाख के धान की डकैती करने के 7 आरोपी गिरफ्तार.... वारदात में प्रयुक्त पिकप वाहन जब्त .... धान बरामद.... संभाग के इस थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र स्थित एक राइस मिल में करीब ढाई
लाख रुपए के धान की डकैती होने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर धान जब्त करने मे सफलता पाई है। आरोपी पिकप वाहन साथ में लेकर आए थे और मुंशी के साथ मारपीट कर करीब 250 बोरी धान की डकैती करते हुए पिकप में लोड कर फरार हो गए थे। एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि नीरज कुमार मित्तल आत्मज पवन कुमार मित्तल उम्र 36 वर्ष निवासी भैयाथानदिनांक 3 सितंबर को थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि प्रार्थी के दरिमा स्तिथ राईस मिल में मुंशी सोनू मेहता रात के दौरान रहकर देख रेख करता हैं, कि घटना दिवस 2 सितंबर की रात्रि लगभग 11 बजे 6 से 7 युवक राईस मिल का दिवार फांदकर अंदर घुसकर मुंसी सोनू मेहता के साथ मारपीट कर डरा धमकाकर राईस मिल का चाभी लेकर मिल मे रखा लगभग 250 बोरा धान पीकप मे लोड कर डकैती कर ले गए हैं, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 134/23 धारा 395, 412 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे मामले का खुलासा करने हेतु एक विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। मामले के आरोपियों के सम्बन्ध मे मुखबीर तैनात किये गए थे जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से घटना के चंद घंटे के भीतर घटना कारित करने वाले संदेहियो की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम अमित सिंह पिता चमन सिंह 25 वर्ष साकिन जमदई थाना जयनगर जिला सूरजपुर, संकित मिंज पिता सिली मिज़ उम्र 21 वर्ष सा परसा थाना कोतवाली अम्बिकापुर मनीष एक्का पिता सुधन उम 19 वर्ष साकिन नेवरी थाना झखराखण्ड जिला मनेन्द्रगढ़, पिंटू लकड़ा पिता बदन साथ उम्र 19 वर्ष सा जगरनाथपुर थाना प्रतापपुर जिला सूरजपुर, हेमंत चौधरी पिता बलिन्दर चौधरी उम्र 24 वर्ष साकिन जमदई थाना जयनगर जिला सूरजपुर, प्रहलाद पिता पतिराम उम्र 28 वर्ष साकिन कुनमेरा थाना सीतापुर जिला सरगुजा, प्रदीप कुमार राजवाडे पिता मानसाय उम्र 30 वर्ष साकिन करंजी थाना दरिमा जिला सरगुजा का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपियों के निशांदेही पर घटना मे प्रयुक्त पिकप वाहन, घटना मे प्रयुक्त 02 नग मोटरसाइकिल, 250 बोरा धान किमती लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये बरामद किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक कैलाश मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ लकड़ा, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, संजीव चौबे, राहुल सिंह, विवेक राय, संजय केरकेट्टा, अनुग्रस तिर्की, दिनेश मिंज शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)