यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा अमवार बांध के मुआवजे और क्षेत्रीय विकास के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने छग को दिए हैं 90 करोड़ ... इसमें यदि भ्रष्टाचार हुआ तो एफआईआर लखनऊ में होगा... और गिरफ्तार कर ले जायेंगे.....

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा अमवार बांध के मुआवजे और क्षेत्रीय विकास के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने छग को दिए हैं 90 करोड़ ... इसमें यदि भ्रष्टाचार हुआ तो एफआईआर लखनऊ में होगा... और गिरफ्तार कर ले जायेंगे.....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बलरामपुर जिले के राजपुर में भाजपा के परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि अमवार बांध के लिए उतर प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को मुआवजा और क्षेत्रीय विकास के लिए 90 करोड़ दिये उसमें भी छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रस्टाचार किया है यदि ऐसा हुआ तो मुकदमा लखनऊ में करवाएंगे और गिरफ्तार यहाँ से कर के ले जाएंगे । उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भगवान राम के जयकारे के साथ जनता में जबर्दस्त उत्साह का संचार किया। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि प्रदेश में सबसे अधिक वोट से जिताकर अपने प्रत्याशी को भेजना है। उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन अवश्यंभावी दिख रहा है। गरीबों का पैसा डकार जाने वाले भ्रष्ट कांग्रेस को कोसते हुए उन्होंने कहा कि अब देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि प्रधानमंत्री मोदीजी के पहल से गरीबों का पैसा गरीबों के खाते में जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की सरकार सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा के इशारों पर नाचती हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के 16लाख आवास, भूपेश सरकार के रोड़ा लगाने के चलते बनने से रह गये। उत्तर प्रदेश में 54लाख आवास बन चुके हैं। उन्होंने कहा बिहार के चारा घोटाले से बड़ा छत्तीसगढ़ का गोबर घोटाला है। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो,आज संकल्प लें भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ छोड़ो, उन्होंने माता बहनों को हरियाली व्रत की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने मोदीजी चाहते हैं,देश की जनता को स्वच्छ जल मिले। यहां नल जल में 20 प्रतिशत कमीशन चलता है। छत्तीसगढ़ में अपराधियों को सरकार संरक्षण देती है, उन्होंने जनता से पूछा, चुनाव के समय जो वादे किए गये थे, वो वादे पूरे हुए क्या?आज प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में दुनिया में साख बढ़ी मेरा नेता वह नेता हैं,जिसके पीछे संसार खड़ा ऐसे गर्व की अनुभूति आज मोदीजी के चलते हम कर पा रहे, कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा आप बूथ में फोकस करें, आपके लिए बूथ ही विधानसभा है। जनता से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा वोट के रूप में हमें कर्ज दें,और बदले मे भ्रष्टाचार, भयमुक्त विकास का वादा लीजिए। माता कौशल्या की जन्मस्थली के लोगों को मै राममंदिर का निमंत्रण देने आया हूं। उन्होंने कह कांग्रेस की सरकार होती,कभी राममंदिर नहीं बन पाता। छग के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूर बनायें, घर घर बिजली उज्जवला योजना का लाभ लेने के लिए, कांग्रेस को ललकारते हुए उन्होंने कहा कांग्रेसी अब तुम छत्तीसगढ़ नहीं बचा पाओगे। केन्द्र की मोदी सरकार 80 करोड लोगों को राशन दे रही है वहीं छत्तीसगढ़ में चावल घोटाला कोल घोटाला डीएम एफ घोटाला शराब, गौठान घोटाला हो रहा है। अन्त में राममंदिर के लिए पुनः आमंत्रण देते हुए जनता से विजय का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि हम गरीबों का शोषण बर्दाश्त नही करेंगे। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व राज्य सभा सांसद राम विचार नेताम सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने भी सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर विकास के हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाते हुए भ्रष्ट सरकार बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)