यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा अमवार बांध के मुआवजे और क्षेत्रीय विकास के लिए उत्तर प्रदेश की सरकार ने छग को दिए हैं 90 करोड़ ... इसमें यदि भ्रष्टाचार हुआ तो एफआईआर लखनऊ में होगा... और गिरफ्तार कर ले जायेंगे.....

khabrigullak.com
By -
0
अंबिकापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बलरामपुर जिले के राजपुर में भाजपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल हो कहा कि अमवार बांध के लिए उतर प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को मुआवजा और क्षेत्रीय विकास के लिए 90 करोड़ दिये उसमें भी छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रस्टाचार किया है यदि ऐसा हुआ तो मुकदमा लखनऊ में करवाएंगे और गिरफ्तार यहाँ से कर के ले जाएंगे । उन्होंने कहा कि हम गरीबों का शोषण बर्दाश्त नही करेंगे। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व राज्य सभा सांसद राम विचार नेताम सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने भी सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर विकास के हर मोर्चे पर फेल होने का आरोप लगाते हुए भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि जनता छग में बदलाव चाहती है और इस बार भाजपा की सरकार बनेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)