खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा - शिक्षा का उद्देश्य अक्षर ज्ञान के साथ संस्कारवान युवा पीढ़ी का निर्माण भी.... प्राचीन गुरूकुल इसी आधार पर छात्रों को करते थे शिक्षित..... कौशल विकास के बाद हुआ दीक्षांत समारोह... प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया सर्टिफिकेट....
By -
सितंबर 18, 2023
0
अंबिकापुर। कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत जन शिक्षण संस्थान सरगुजा में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत थे। विशिष्ठ अतिथि अतिथि अटल बिहारी यादव सदस्य गौ सेवा आयोग, पार्षद आलोक दुबे , दीपक मिश्रा , अनुराग सिंह, मनोज सोनी, परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता, डॉक्टर विकास पांडे ब्लड बैंक प्रभारी, एम सिद्दीकी निदेशक जन शिक्षण संस्थान सरगुजा उपस्थित थे।
प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए एम सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा को रोजगार व कौशल विकास के साथ जोडऩे की आवश्यकता है।शिक्षा को रोजगारपरक नहीं अपितु रोजगारसृजक बनाया जाना चाहिए। शिक्षा इस प्रकार की हो कि विद्यार्थी नियुक्ति की ओर प्रयासरत न होकर स्वयं नियोक्ता बने। मुख्य अतिथि अमरजीत भगत ने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य संस्कारवान नागरिकों का निर्माण करना है। हमारे प्राचीन गुरूकुल इसी मूल आधार पर अपने छात्रों को शिक्षित एवं संस्कारित करते रहे हैं। आज की शिक्षा पद्घति हमें अक्षर ज्ञान तो कराती है, किन्तु सुशिक्षित एवं संस्कारित नहीं बना पाती। आज इस बात की आवश्यकता है कि देश की प्रतिभाओं को देश के भीतर ही उचित माहौल मिले। उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर मिलें। साथ ही सरगुजा के अंतर्गत चलाए जा रहे स्किल डेवलपमेंट कोर्स की भी सराहना की गई। अध्यक्षता करते हुए आलोक दुबे ने कहा कि उद्योग के आवश्यकतानुसार बड़े पैमाने पर रोजगार संबंधी कौशल का विकास करने और युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद करने के लिए साहसिक विचारों, ठोस नीतियों, पहल और उपायों के लिए सुझाव देना है। इसमें उन युवाओं को रोजगारपरक (वोकेशनल) ट्रेनिंग देने का दी जाती है जो कम पढ़े – लिखे है या किन्हीं कारणों से अपनी अपनी पढ़ाई छोड़ चुके हैं। साथ ही उनको हुनरमंद बनाना और उद्यमिता से जोड़ना प्रमुख हैं। आभार प्रकट करते हुए गिरीश गुप्ता ने कहा कि यह छात्रों को कार्यबल की मांगों के लिए तैयार करता है, उनके सामाजिक और भावनात्मक कल्याण को बढ़ाता है, और उन्हें अधिक संपूर्ण व्यक्ति बनने में मदद करता है। इस तरह कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति रहीं, साथ ही सभी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
Tags:




