सड़क पर मित्र के लाश के बगल में रक्त रंजित तड़प रहा था युवक... जनता की सेवा का दंभ भरने वाले सफेदपोशों को मदद करने के बजाय सताने लगी कपड़ा गंदा होने की चिंता.... ट्रेक्टर की ठोकर से हुआ यह दर्दनाक हादसा....
By -
सितंबर 17, 2023
0
लखनपुर (इमरान खान)। अंबिकापुर - बिलासपुर मार्ग पर लखनपुर के ग्राम रजपुरी के समीप तेज रफ्तार ट्रेक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार को दोपहर बाद हुआ। सड़क पर दोनों लहूलुहान हालत में पड़े हुए थे मगर मार्ग से गुजर रहे लोगों ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही घायल को अस्पताल पहुंचाने पहल किया। घटना स्थल पर मौजूद बच्चों ने बताया कि मार्ग से कार सहित अन्य चार पहिया वाहनों से जा रहे सफेद कुर्ता , पजामा पहने लोगों ने अपनी गाड़ी रोकी मगर कपड़ा गंदा हो जाने की बात करते हुए अंबिकापुर की ओर चले गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त सफेद पोश संभवतः लखनपुर और उदयपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि थे , और अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राजनैतिक सभा में शामिल होने जा रहे थे। राहगीरों से कोई मदद नहीं मिलने के कारण घायल युवक करीब आधे घण्टे तक सड़क पर तड़पता रहा। सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती करा शव चीरघर में रखा गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। डायल 112 टीम में नरेंद्र जांगड़े, अमरेश दास, आमिर मझवार शामिल थे।
Tags:




