आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने महत्वपूर्ण मांग पूरी होने पर सीएम के प्रति आभार जताते हुए कहा बेमुद्दत हड़ताल के 43 दिनों का लंबित मानदेय भी शीघ्र करें भुगतान...
By -
सितंबर 17, 2023
0
अंबिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष किए जाने , कार्यकर्ता के 50 प्रतिशत रिक्त पदों की पूर्ति सहायिकाओं से किए जाने, अनुभव घटाकर 5 वर्ष कर दिए जाने से आंबा कर्मियों में हर्ष है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से इसके लिए आभार प्रकट करते हुए पूर्व में किए गए
43 दिनों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का लंबित मानदेय भी राज्य के सभी कर्मियों को दिए जाने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने कहा कि कुछ जिलों में इसका भुगतान कर दिया गया है, जबकि अधिकांश जिलों में नही हुआ है। संघ के देवेन्द्र पटेल प्रांतीय संयोजक, सरिता पाठक प्रांतीय अध्यक्ष, सुमन यादव प्रांतीय सचिव, अनिता नायक प्रांतीय उपाध्यक्ष, ममता यादव प्रांतीय सलाहकार, पीआर कौशिक प्रांतीय संरक्षक, चन्द्रशेखर पाण्डेय संभागीय संयोजक बिलासपुर, जिला अध्यक्षों में सुनीति साहू रायपुर, कामिनी चंद्रकार दुर्ग, द्रोपदी साहू महासमुंद भारती मिश्रा बिलासपुर, बीना साहू कोरबा, गायत्री चतुर्वेदी जी पी एम,अनूपा कुशवाहा अंबिकापुर, कविता यादव जसपुर, शकुंतला चक्रवर्ती कोरिया, जानकी शर्मा बलौदा बाजार, नीरा साहू बालौद, अंजू दीवान बेमेतरा, दुलारी साहू गरियाबंद, शांति मार्को मरवाही, नीता कुलदीप मुंगेली, सरिता साहू लोरमी, प्रतिक्षा शर्मा पाली, गुनेंद्री जोशी जगदलपुर, सुशीला राठौर सुकमा, सुशीला यादव दंतेवाड़ा रूखमणी गुप्ता कांकेर खेमलता मंडावी केशकाल लक्ष्मी बघेल कोण्डागांव, रेहाना खान बीजापुर,चेता बंजारे जांजगीर चांपा, सुमन सिंह चिरमिरी, ज्योति पाठक मनेन्द्रगढ़ गुलाबवती खड़गवां , अनूपा कुशवाहा जिलाअध्यक्ष अंबिकापुर सरगुजा सहित आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने हर्ष जताया है।
Tags:




