सन्नी देओल की सुपरहिट फिल्म गदर - 2 के डायलॉग को लेकर युवक की हत्या... पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार... शेष की हो रही सरगर्मी से तलाश...

सन्नी देओल की सुपरहिट फिल्म गदर - 2 के डायलॉग को लेकर युवक की हत्या... पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार... शेष की हो रही सरगर्मी से तलाश...

khabrigullak.com
By -
0
भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई नगर में हैरान कर देने वाली घटना में गदर - 2 फिल्म के एक डायलॉग से रोषित होकर नशे में चूर बदमाशों ने एक सिक्ख युवक की हत्या कर दी। यह वारदात शहर के पावर हाउस आईटीआई मैदान में हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मलकीत सिंह उर्फ बीरू 32 वर्ष निवासी खुर्सीपार घटना दिवस शुक्रवार को अपने मित्र ओम कुमार के साथ आईटीआई में बैठ मोबाइल पर सन्नी देओल की सुपर डुपर हिट फिल्म गदर - 2 देख रहा था, बगल में ही आधा दर्जन से अधिक बदमाश बैठ नशे का सेवन कर रहे थे। इसी बीच कथित रूप से फिल्म के एक डायलॉग भारत माता की जय को लेकर बदमाशों ने आपत्ति जनक टिप्पणी कर दी, जिससे मलकीत ने भी पलट कर जवाब में दोबारा भारत माता की जय का नारा लगा दिया, और यह जवाब बदमाशों को नागवार गुजरी। बदमाशों ने लात मुक्के और चाकू से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, अधमरा होने पर छोड़ कर भाग गए। पता चलने पर परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, शेष आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना को लेकर सिक्ख समाज ने रोष जताते हुए धरना भी दिया वहीं भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)