पौने दो लाख रुपए के नशीली दवाओं के साथ तस्कर धराया .... कोतवाली पुलिस को मिली कामयाबी....
By -
सितंबर 16, 2023
0
अंबिकापुर। शहर के डीसी रोड में ग्राहक के इंतजार में खड़े नशीली दवा के एक तस्कर को कोतवाली पुलिस ने पौने दो लाख रुपए के नशीली दवाओं के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
सीएसपी स्मृतिक राजनाला, कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक गुप्ता उर्फ़ मोनू आत्मज शंकर प्रसाद गुप्ता 26 वर्ष निवासी घुटरापारा अम्बिकापुर के कब्जे से 49 नग अवैध नशीला कफ सिरफ एवं 300 पत्ता में कुल 3000 नग अवैध नशीला टेबलट लगभग 1 लाख 75 हजार रुपये का बरामद किया गया। आरोपी को धारा 21(सी) एनडीपीएसएक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं। कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, बस स्टैंड प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, आरक्षक जयदीप सिंह, रुपेश महंत, मंटू गुप्ता, शाहबाज अंसारी, शिव राजवाड़े शामिल रहे।
Tags:




