सूरजपुर। भटगांव थाना क्षेत्र में कोल वाहन क्रमांक सीजी 12 बीसी 2590 की चपेट में आ जाने से मोटर साइकिल सवार विफलसाय 70 वर्ष की मौत हो गई जबकि उनका नाती कृष्णा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कोयला लोड हाइवा की रफ्तार काफी अधिक थी। संभवतः चालक न्यूट्रल मोड़ पर हाइवा को ढलान से नीचे उतार रहा था, तभी उसने नियंत्रण खो दिया और हाइवा ने गलत दिशा में जाते हुए बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हाइवा की रफ्तार काफी अधिक होने के कारण वृद्ध बाइक सहित उसमें फंस गए और करीब 50 मीटर तक घिसटते गया , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना स्थल पर रोषित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख करीब तीन घंटे तक चक्का जाम कर दिया। 80 लाख रुपए का मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर प्रतापपुर, भटगांव, करंजी पुलिस बड़ी संख्या में मौजूद रही। पहल के आश्वासन पर ग्रामीण माने। ग्रामीणों ने कहा कि कोयला परिवहन में लगी वाहनों के अधिकांश चालक नौसिखिए और नशेड़ी हैं। कई बार नाबालिग चालक भी वाहन चलाते दिखते हैं मगर पुलिस के द्वारा इस ओर कभी कार्रवाई नहीं की जाती है।
कोयला परिवहन में लगी हाइवा की ठोकर से बुजुर्ग की मौत... नाती की हालत गंभीर... आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख किया चक्काजाम...
By -
सितंबर 22, 2023
0
Tags:




