ADD

लूट के संदिग्ध को पकड़ने अंबिकापुर पहुंची यूपी पुलिस द्वारा सादी वर्दी में सीसी कैमरा जांच के नाम पर दुकान में घुसने और मारपीट से मचा बवाल..... मणिपुर थाने में देर शाम तक जमा रही आक्रोशित भीड़, देखें कैसे हुआ इस मामले का अंत ....

0

 



अंबिकापुर। लूट के संदिग्ध को पकड़ने सादी वर्दी में अंबिकापुर पहुंची यूपी पुलिस के द्वारा एक दुकान में सीसी टीवी फुटेज जांच करने दबाव बनाए जाने से बवाल मच गया, कथित तौर पर आईडी कार्ड दिखाने कहे जाने पर मारपीट कर दी गई। खबर पर मणिपुर पुलिस पहुंची और सुरक्षा के लिए यूपी पुलिस को साथ ले गई, इधर बेवजह मारपीट का आरोप लगा बिलासपुर चौक वालों की भीड़ थाने के सामने खड़ी रही। खबर पर पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी पहुंचे, दोनो पक्षों को समझाइश के बाद शुक्रवार को देर शाम मामला शांत हुआ।  सीएसपी स्मृतिक राजनाला ने बताया कि यूपी के इटावा में लूट की बड़ी घटना होने पर संदिग्ध मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर इटावा पुलिस अंबिकापुर पहुंची थी। स्थानीय पुलिस को बगैर सूचना दिए बिलासपुर चौक स्थित एक दुकान   का सीसी टीवी फुटेज खंगालने के नाम से घुसने लगे, पूछे जाने पर उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस बताया,मगर उनके सादी वर्दी में होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा गलतफहमी विरोध किया गया,  उनके बीच धक्कामुक्की होने लगी जो मारपीट में बदल गई। बवाल की खबर पर मणिपुर पुलिस पहुंची और उन्हे थाने ले गई। सीएसपी ने बताया कि इटावा पुलिस जिस बाइक नंबर के आधार पर पहुंची थी उस बाइक की शहर से कई माह पूर्व चोरी हो गई थी, जिसकी एफआईआर बाइक मालिक के द्वारा मणिपुर में दर्ज कराई गई थी, संभवतः अपराधियों के द्वारा उक्त चोरी की बाइक का उपयोग इटावा में अपराध के लिए किया गया था। बहरहाल पुलिस और जनप्रतिनिधियों की समझाइश से शहर में शुक्रवार की शाम हुए मारपीट और बवाल का मामला शांत

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)