अंबिकापुर। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में क्षणिक आवेश हत्या की वजह बन गई। पति ने ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। विवाह के समय सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाला पति क्षणिक आवेश में आकर न सिर्फ वादा भूल गया बल्कि अपराध कर सलाखों के पीछे पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी पीताम्बर सोनवानी निवासी चिरगा नवापारा लुण्ड्रा ने 5.10. 23 को थाना लुण्ड्रा आकर सुचना दिया था कि पड़ोस में रहने वाले विजय कुमार सोनवानी की पत्नी करमी उर्फ़ गुड्डी अपने घर मे मृत हालत मे पड़ी हुई हैं। सुचना पर लुण्ड्रा पुलिस द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया, मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु हत्यात्मक प्रवृति का होना पाया गया। जिससे थाना में धारा 302 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में मामले के आरोपी का शीघ्र पता तलाश कर गिरफ्तार करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। परिजनों के बयान एवं अन्य साक्ष्य एकत्रित कर मृतिका के पति विजय कुमार सोनवानी आत्मज बलिन्दर राम सोनवानी 45 वर्ष चिरगा नवापारा थाना लुण्ड्रा को पकड़ पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा बताया गया कि दिनांक 4.10.2023 की रात पत्नी से आपसी विवाद होने पर आवेश मे आकर हाथ एवं डंडा से मारपीट कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया हैं, आरोपी के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया हैं। कार्यवाही में थाना प्रभारी लुण्ड्रा उप निरीक्षक सम्पत राम पोटाई, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक नामूल राम,महिला आरक्षक प्रेमा मरावी आरक्षक अनिल बड़ा, टेबिल सिंह, जागेश्वर तिर्की, निरंजन बड़ा, अनिल मरावी शामिल रहे।
सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले ने ही जीवन संगनी को उतारा मौत के घाट... क्षणिक आवेश में बिखर गया परिवार ... 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे....
By -
अक्टूबर 06, 2023
0
Tags:




