अंबिकापुर। नेशनल लाइव स्टॉक मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय पशुधन मेला 2023 का आयोजन अंबिकापुर विकासखंड के केशवपुर गोठान में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, विशिष्ट अतिथि जितेंद्र मिश्रा, विनय शर्मा, ग्राम सुंदरपुर, ग्राम थोर के सरपंच शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण , गौ माता के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया और मवेशियों को मेला में लाया। निर्णायक मंडल द्वारा चयन कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आकर्षण विभिन्न प्रकार के स्टॉल जिसमें सॉर्टेड सीमेंट से आई का प्रदर्शन, बकरियां में कृत्रिम गर्भाधान, चार विकास प्रदर्शनी, बैकयार्ड कुकुट पालन एवं सूकर योजना का प्रदर्शन किया गया। पशुधन मेला के विषय में उपसंचालक द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई । जितेंद्र मिश्रा एवं मुख्य अतिथि आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने पशु पालकों को मवेशियों के बेहतर देखभाल, खुले में न छोड़ने और पशु पालन को आय का जरिया बनाने के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ बी पी सतनामी ने बताया कि विभाग के मैदानी अमले के द्वारा पशुओं का अभियान चला टीकाकरण किए जाने के कारण ही लंपी जैसे संक्रामक बीमारी को ने सिर्फ फैलने से रोका गया बल्कि पशुओं की प्राण रक्षा भी की गई। कार्यक्रम में डॉक्टर अरुण सिंह, डॉक्टर संतोष कंवर, डॉ अजय अग्रवाल, डॉक्टर रुपेश सिंह, डॉक्टर रितेश जायसवाल , डॉ नंदलाल यादव, डॉक्टर विशाल बंसल, डॉ सुनील मिंस , डॉक्टर ममता, विवेक गुप्ता, डॉ आशीष महंत , डॉ प्रताप नारायण गहीरवार , अनिल तिवारी उमेश कुशवाहा ईश्वर सिंह ठाकुर , लक्ष्मण सिंह , पवन सिंह, बृजेंद्र सिंह की सहयोग महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम के मंच का संचालन अमित वर्मा तथा आभार प्रदर्शन डॉ. रूपेश सिंह द्वारा किया गया।




