अंबिकापुर। सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर सिन्हा के द्वारा अंबिकापुर के गंगापुर स्थित नई दिशा घुमंतू छात्रावास में अहाता निर्माण कराए जाने की मांग की गई है। इसके लिए उनके द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है, वे यह मांग लिखे तख्ती लेकर बच्चों की बात प्रशासन , जनप्रतिनियों तह पहुंचाने अकेले ही मुहिम में जुट गए हैं। अंकुर सिन्हा का कहना है कि इस छात्रावास में 100 बालिकाएं रहती हैं। गरीब बच्चियां अपना भविष्य बनाने के लिए छात्रावास में रहती हैं। लेकिन छात्रावास में बाउंड्री नहीं रहने के कारण हमेशा बच्चियों में किसी अनहोनी का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि यदि वोट देने वाले कॉलेज के बच्चों की समस्या होती तो सरकार उनके दरवाजे पर भाग्य विधाता बनकर खड़ा हो जाता, मगर यह नन्हे बच्चे वोट नही देते हैं तो उनकी फरियाद भी कोई नहीं सुनता । अहाता के लिए धरना प्रदर्शन भी किया गया था, लेकिन बच्चों की सुनने वाला कोई नहीं है। कुछ दिन पहले सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक जी से भी छात्रावास में बाउंड्री वॉल की कमी बताई गई थी। इसके लिए विधायक जी ने आश्वासन भी दिया था। लेकिन आज तक कोई पहल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सोचिए किसी भी घर का बच्चा दरवाजा से निकलता है तो पेरेंट्स तुरंत बाहर आते है कि बाहर गाड़ी होगा बच्चे को तुरंत अंदर लेकर जाते हैं, लेकिन 100 बच्चों वाले छात्रावास में बच्चों की सुरक्षा की चिंता किसी को नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि छात्रावास में इतने सारे बच्चे है लेकिन किसी को नहीं दिख रहा है कि उनके लिए बाउंड्री वॉल बनवाया जाए, जिससे वे आराम से खेल पाए कोई डर ना रहे।
सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर सिन्हा ने कहा - वोट देने वाले युवाओं की एक आवाज पर सरकार दरवाजे पर खड़ी हो जाती है... मगर गरीब छोटे बच्चों की कोई नहीं सुनता... नई दिशा घुमंतू छात्रावास के 100 बच्चों को चाहिए बाउंड्री वॉल की सुरक्षा ...
By -
अक्टूबर 07, 2023
0
Tags:




