छग में 7 और 17 नवंबर को दो चरण में मतदान ... किसे मिलेगी सत्ता इसका फैसला 3 दिसंबर को.... आचार संहिता का पालन शुरू ...

छग में 7 और 17 नवंबर को दो चरण में मतदान ... किसे मिलेगी सत्ता इसका फैसला 3 दिसंबर को.... आचार संहिता का पालन शुरू ...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर।  लम्बे इंतजार के बाद आज सोमवार को चुनाव आयोग के द्वारा 5 राज्य छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरण में मतदान होंगे, वहीं मध्यप्रदेश में 17 नवंबर,  तेलंगाना में 30 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर और राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान होंगे।  चुनाव परिणाम की घोषणा 3 दिसंबर को होगी। चुनाव तिथि की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गया है। प्रशासन द्वारा शासकीय संपत्तियों में लगे राजनैतिक बैनर पोस्टर हटवाने शुरू कर दिए गए हैं। इधर आचार संहिता लागू होने के साथ ही राजनैतिक दलों के द्वारा शेष सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा को अंतिम रूप दिया जा रहा है, संभवतः सत्ता पक्ष के साथ प्रमुख विपक्ष और अन्य राजनैतिक पार्टियों के द्वारा शीघ्र दावेदारों की घोषणा की जायेगी। इन पांचों राज्यों में मौजूदा सरकार को फिर मौका मिलेगा या जनता नई सरकार बनाएगी इसका फैसला तीन दिसंबर को होगा। मौजूदा सरकार दोबारा सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगाएगी वहीं विपक्षी सहित अन्य पार्टियां भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने कमर कस चुकी हैं। किसे मिलेगी सत्ता  इस बात को लेकर जनता भी उत्सुक है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)