अंबिकापुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा प्रखंड लखनपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से विश्व हिंदू परिषद लखनपुर प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री एवं सहमंत्री तथा बजरंग दल संयोजक , सहसंयोजक का मनोनयन किया गया। कार्यक्रम में अजय मिश्रा सह कार्यवाह सरगुजा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खंड संघचालक सत्यनारायण तिवारी , खंड कार्यवाह यतेंद्र पांडे , खंड सह कार्यवाह रवि भूषण पांडे , संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रदीप गुप्ता , विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष विनीत कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल, समरसता प्रमुख संजीत गुप्ता, अध्यक्ष कार्तिक प्रजापति, बजरंग दल जिला संयोजक विकास शर्मा, अंबिकापुर नगर उपाध्यक्ष अभय सिंह और लखनपुर प्रखंड के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विहिप और बजरंग दल ने लखनपुर में ब्लाक कार्यकारिणी का किया गठन .... कार्तिक बने अध्यक्ष ...
By -
अक्टूबर 09, 2023
0
Tags:




