उदयपुर। विकास खंड के ग्राम पंचायत गुमगा में सर्व यादव समाज के द्वारा ब्लाक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवनारायण यादव संभागीय अध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक सामाजिक कार्यों में राजनैतिक दल गत भावना न रखें। है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समाज का नहीं वह किसी काम का नहीं। परिवार, समाज के बाद ही कोई दल आता है। दल के लोग कुछ समय के लिए आपके साथ खड़े रहेंगे लेकिन समाज अंतिम समय तक साथ खड़ा रहेगा। हमे ऐसा काम करना है जिससे पीढ़ी प्रेरणा ले। बड़ा दुर्भाग्य का विषय है कि वन क्षेत्र में निवासकर रहे समाज के लोग आज भी वन अधिकार पत्र से वंचित हैं। जिसके लिए हमें संगठित होकर प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाना पड़ेगा। सबसे पहले ब्लाक अनुविभाग स्तर पर समाज के लोग एसडीएम ऑफिस का घेराव करेंगे । उसके बाद जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन होगा फिर प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जायेगा।जब तक समाज के एक एक व्यक्ति को वन अधिकार पट्टा नहीं मिल जाता है तब तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेता सिर्फ बोट लेने का काम करते हैं लेकिन समाज के अनेकों बार मांग के बाद भी किसी ने इस पर पहल नहीं किया। सार्वजनिक चबूतरा निर्माण का काम को अधिकारियों द्वारा जबरन बंद करवाना गया हैं। इसके लिए भी समाज आंदोलन करेगा। जातिगत जनगणना के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। समाज सिर्फ बोट बैंक बन कर रह गया है। बसंत यादव मीडिया प्रभारी सरगुजा ने कहा कि हमें पहचान बताने की जरुरत नहीं है हम सब श्री कृष्ण भगवन के वंशज हैं।यादव समाज का गौरव शाली इतिहास रहा है।आप सब संगठित होकर कदम से कदम मिला कर समाज हित में काम करे। समाज के विकास में सबकी भागीदारी सुनिश्चित होगी।
चंद्रबसू यादव ब्लाक अध्यक्ष सर्व यादव समाज, डी एन यादव सरंक्षक उदयपुर यादव समाज, दिनेश यादव, रामविचार यादव सहित अन्य लोगों ने भी समाज को संगठित होकर समाज हित में काम करने पर जोर दिया।
गरीब बेटियों की शादी, पढ़ाई का उठाएंगे खर्च
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज के गरीब बेटे, बेटियों के पढ़ाई का खर्च सभी चंदा कर उठाएंगे, जो होनहार हैं और यूपीएससी, पीएससी की पढ़ाई करना चाहते हैं उनका समाज पुरा सहयोग करेगा। साथ ही गरीब बेटियों के शादी विवाह में भी समाज मदद करेगा।
सामाजिक बुराइयों को करेंगे दूर
कार्यक्रम में सामाजिक बुराइयों को दूर करने निर्णय लिया गया। समाज में यह भी निर्णय लिया गया है कि कहीं - कहीं दहेज प्रथा जैसे मामले सुनने को मिलते हैं, इसका समाज पूर्णतः विरोध करेंगा। लोग नशा से दूर रहें।
इसके लिए समाज जागरूक अभियान व्यापक रूप से चलाएगी। कार्यक्रम में देव नरायण यादव , चंद्रबसू यादव, रामविचार यादव, बसंत यादव, दिनेश यादव, ऐश नाथ यादव, दूध नाथ यादव, चमरू यादव, डीएन यादव, धर्म राज यादव, विजय यादव, उमाशंकर यादव, देवचंद यादव, रामजतन यादव, रामबरन यादव, राकेश यादव , हीरालाल यादव, चंद्रिका यादव, राजकुमार यादव, पिंटू यादव, धनेश्वर यादव, हरिश्चंद्र यादव, मिथलेश यादव, दिनेश यादव राजकुमार यादव, रमेश यादव, ब्रीजराज यादव, भोले यादव, गोबर्धन यादव, देवदत्त यादव, राजा राम यादव,कृपाल यादव, सुशील यादव, राजकुमार यादव , दीपक यादव, अवधेश यादव, भुनेश्वर यादव, बुधेश्वर यादव, संदीप यादव, चमरू यादव लखन यादव, आद्य प्रसाद, शिव जगत यादव, कुजमणी यादव, अम्बिका प्रसाद यादव, तीरथ यादव, सुखलाल यादव, भोला यादव, कलिंदर यादव, महेश यादव, रामधार यादव, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।




