सूत्र। राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में छेड़छाड़ से परेशान होकर दो ममेरी बहनों ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि यह घटना घंटाली थाना क्षेत्र में हुई। पिता का आरोप है कि तीन लड़के पिछले कई महीने से दोनो बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे, जिससे बेटियां न सिर्फ परेशान थी बल्कि अपमानित भी महसूस कर रही थी। पांच अक्टूबर को पुत्री और भांजी स्कूल से लौट रही थी, इस दौरान सुनसान जगह पर कुछ लड़कों ने बलपूर्वक उनका अपहरण कर लिया था, इसके बाद खाली जगह पर छोड़ दिया था। इस घटना के बाद बेटी और भांजी बेहोश मिले थे, नागरिकों ने इसकी सूचना दी थी। पिता ने आरोप लगाया कि छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर बेटी और भांजी ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से परिजनों और नागरिकों में जबरदस्त आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि राजस्थान में अपराधियों का मनोबल ऊंचा हो गया है। आए दिन रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी पुलिस त्वरित कार्रवाई नहीं करती है जिससे इस तरह की घटना में बेटियां जान देने के लिए मजबूर हो रही हैं। पुलिस द्वारा संदिग्धों की पड़ताल शुरू कर दी गई है।
छेड़छाड़ से परेशान होकर दो ममेरी बहनों ने जहर पी कर दे दी जान ... स्कूल से लौटते समय आवारा तत्व लम्बे समय से कर रहे थे परेशान....
By -
अक्टूबर 08, 2023
0
Tags:




