मोदी कप फुटबाल टूर्नामेंट में दरिमा की टीम बनी विजेता ... फाइनल मुकाबले में सुंदरगंज को 3/0 गोल से धोया ...

मोदी कप फुटबाल टूर्नामेंट में दरिमा की टीम बनी विजेता ... फाइनल मुकाबले में सुंदरगंज को 3/0 गोल से धोया ...

khabrigullak.com
By -
0



अंबिकापुर।  दरिमा में आयोजित मोदी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दरिमा की टीम ने विपक्षी सुंदरगंज  टीम को 3/0 गोल से  परास्त कर विजेता बनी।  विजेता को  51000,  ट्रॉफी, उप विजेता को 31000 व ट्राफी का पुरस्कार दिया गया।   मैन ऑफ द सीरीज नीलभुसन सिंह रहे।  मैच में अतिथि   हस्त शिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर रहे अन्य अतिथियों में अंबिकापुर के पूर्व जनपद अध्यक्ष कुलदीप सिंह , विशिष्ट अतिथि दरिमा सरपंच मीरा गणेश सिंह सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुशरण सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, वरिष्ठ पत्रकार अमितेश पांडे, रामजीत सोनी, डा सुनील गुप्ता,दिवाकर दुबे, देश दीपक गुप्ता,सुमित सिंह,सोनू केदार,श्रवण सिंह, दारा सिंह, बुधमेत कुजूर,सरपंच कलगसा सुखनंदन सिंह , कुम्हरता सरपंच धर्मेंद्र, सुखराम सिंह,सुधाकर सिंह, मोती दास , अभिषेक सिंह, सरोज गुप्ता, राजेश गुप्ता,विनोद रजवाड़े, अकील साय मरावी, ठाकुर सिंह, थालेश्वर, पंच ललिता , मंगला , प्रेम सिंह, सुमित्रा नायक, अंबिकेश्वर दास, तहसील सिंह सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने  खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. मैच में कमेंट्री परमान रजवाड़े, रामकुमार, देवभजन सिंह के द्वारा किया गया। निर्णायक  ब्रिज सिंह, हितेश सिंह और साहिल  रहे.

इस अवसर पर अनिल सिंह मेजर ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए आयोजन समिति को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी । भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने कहा कि खेल से युवा पीढ़ी शारीरिक और मानसिक रूप से  मजबूत होगी। आयोजक रोचक गुप्ता ने कहा कि  आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के खिलाड़ियों के प्रति प्रेम को देखते हुए हमने इसका आयोजन मोदी जी के नाम से करने का निर्णय लिया था।आयोजन से सरगुजा के छिपे हुए खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।  टूर्नामेंट का संचालन आशुमाल गर्ग ने किया। इस अवसर पर   आशुमल गर्ग, दिव्यांशु केशरी , सूर्या सिंह, निलभुषण सिंह, राजकिरण, रोशन नायक, सत्यजीत सिंह, श्रीकांत सोनी, शिव वंश, छोटन सिंह गोंड, वीरेंद्र सिंह, श्लोक सिंह, राजेंद्र, अक्षय,स्वरूप, प्र शांत, प्रकाश कुशवाहा, अविनाश,निलेश, संदीप सोनी, पंकज कुशवाहा, श्रीकांत सोनी, करन गुप्ता,भूपेंद्र सिंह,महेंद्र सिंह, उज्जैन, सोनू, दिव्यांशु केशरी, अर्जुन सिंह, गुल्लू , श्रीकांत सोनी , प्रकाश,दीपक, चंद्रशेखर , ऋतिक सिंह ,दिवाकर सिंह, ऋषभ सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)