अंबिकापुर। नागरिकों की मांग और सरगुजा सांसद रेणुका सिंह की पहल पर अस्थाई तौर पर शुरू किए गए अंबिकापुर निजामुद्दीन - अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 04044 तथा 04043 ट्रेन अब स्थाई रूप से सप्ताह में एक दिन नियमित रूप से चलेगी। ऑन डिमांड के दर्जे के साथ शुरू हुए इस ट्रेन का प्रयोग सफल रहने पर रेलवे बोर्ड के द्वारा यह निर्णय लिया गया। इधर इस ट्रेन के सप्ताह में दो दिन परिचालन के लिए भी सरगुजा सांसद के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं, एक सप्ताह के भीतर इस पर भी रेलवे बोर्ड से निर्णय आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस ट्रेन से ट्रेन ऑन डिमांड स्पेशल टैग हटाने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। सरगुजा संसदीय क्षेत्र की सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह लगातार रेलवे बोर्ड एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से संपर्क में थी l परिणाम स्वरूप जनहित में सार्थक परिणाम सामने आया l ट्रेन ऑन डिमांड स्पेशल टैग हटाने से यह गाड़ी अंबिकापुर हजरत निजामुद्दीन अब रेगुलर साप्ताहिक यात्री ट्रेन के रूप में संचालित होगी तथा इसके किराए मैं भी कमी आएगी l जिससे क्षेत्र वासियों को आर्थिक लाभ सुलभ हो सकेगा l श्रीमती सिंह के प्रयास से कम आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर दो सयनयान स्लीपर बोगी पूर्व में इसमें जोड़ी गई है, जिससे आम व्यक्ति भी कम पैसे में अपनी यात्रा सुलभ बना रहा है l पिछले वर्ष 14 जुलाई 2022 को यह ट्रेन अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल के रूप में चलाई गई थी जो की ट्रायल बेस पर चल रही थी आज उसे साप्ताहिक नियमित के रूप में चलने का आदेश जारी किया गया। बीच-बीच में यह भ्रम फैलाया जाता था कि यह ट्रेन कभी भी बंद हो सकती है उसे पर पटाक्षेप हुआ l
अस्थाई अंबिकापुर - निजामुद्दीन साप्ताहिक ट्रेन अब नही होगी बंद ... रेलवे बोर्ड ने प्रयोग सफल रहने पर परिचालन किया स्थाई ... इस ट्रेन के सप्ताह में दो दिन परिचालन पर भी आ सकता है शीघ्र निर्णय ...
By -
अक्टूबर 07, 2023
0
Tags:




