अंबिकापुर। उत्तर क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता में अंबिकापुर की टीम बाजी मारते हुए जनरल चैंपियन बनी। इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र अंबिकापुर में उत्तर क्षेत्रीय अंतर महाविद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिता 2023- 24 का समापन हुआ । जिसमे 8 महाविद्यालयों के कुल 215 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए l
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके सिन्हा ने छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छात्र जीवन में खेलो का बहुत ही अधिक महत्व है l इसमें न केवल शारीरिक अपितु बौद्धिक व मानसिक विकास होता है खेल परिणाम जो भी हो खिलाडी को हमेशा खेल खिलाडी भावना से खेलना चाहिए। इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप मे कृषि महाविद्यालय कोरबा के अधिष्ठाता डॉ एस पोर्ते, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ वीके सिंह, डॉ पीके जायसवाल, प्रमुख एवम वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र अंबिकापुर डॉ राजेश चौकसे जी ने विजेता एवम उपविजेता टीम को बधाई एवं शुभकामनाये दिऐ l क्रीडा अधिकारी डॉ.एके नायक ने बताया कि विजेता टीम राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र अंबिकापुर रहे एवम उपविजेता कृषि महाविद्यालय बिलासपुर रहा । इस दौरान कृषि महाविद्यालय के समस्त अधिकारी- कर्मचारी, टीम मैनेजर, निर्णायक मंडल एवं मीडिया टीम एवम छात्र- छात्राये उपस्थित रहे।




