ADD

मरीजों ने डिप्टी सीएम से कहा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कराएं सिकल सेल जांच सुविधा ... दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिलता तो ले पाते शासकीय योजनाओं का सहारा ...

0




अम्बिकापुर। शहर के  होटल ग्रेंड बंसत  में संगवारी संस्था द्वारा  सिकल सेल जन स्वास्थ्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री  टीएस सिंहदेव की वर्चुवल प्लेटफार्म पर उपस्थित हुए ।  सम्मेलन में  सिकलसेल मरीज के साथ चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भी जुटे। सम्मेलन में सिकलसेल  मरीजों और चिकित्सकों के बीच स्वास्थ्य समस्याओं के लिए संवाद भी किया गया। कार्यक्रम में   मरीजों नें  दिव्यांगता सर्टिफिकेट दिये जानें के साथ ही साथ सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सिकलसेल के जांच की मांग की । सिकलसेल मरीजों का कहना था कि यदि उन्हें दिव्यांगता सर्टिफिकेट मिलता है तो इसकी मदद से शासन की येाजनाओं का लाभ भी ले पाएंगे। जिससे उन्हें बड़ा सहारा मिलता । कार्यक्रम में चिकित्सकों का   सम्मान किया गया।  उपमुख्यमंत्री नें  मरीजों की  परेशानियों को सुनते हुए   जल्द समस्या  दूर करनें आशवासन दिया । सम्मेलन में सरगुजा , बलरामपुर, सूरजपुर के सिकल सेल से पीडित मरीज  पहुंचे हुए थे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)