ADD

90 फीसदी झुलसी विवाहिता ... मायका पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया बेटा नही होने पर जलाने का आरोप ... देखें किस इलाके में हुई घटना ....

0

 

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर निवासी विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से सनसनी फ़ैल गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर  बेटी जन्म लेने पर प्रताड़ित करते हुए जलाने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि सूरजपुर निवासी रेणु गुप्ता का विवाह वर्ष 2014 में रामानुजनगर निवासी  युवक के साथ हुआ था । आरोप लगाया गया कि विवाह के 9 साल हो चुके हैं। रेणु गुप्ता ने दो बेटियों को जन्म दी है, जबकि उसके ससुराल वालों की इच्छा बेटा  की थी।  आरोप है कि ससुराल वालों के साथ उसे बेटी जन्म देने पर प्रताड़ित किया जाता था, जब भी बेटी से बात होती उसके द्वारा यह बांते बताई जाती थी। इन्ही सब बांटो को लेकर रेणु को जिंदा जलाया गया।  महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। ससुरालियों ने आरोपों से इंकार किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)