ADD

बीमार पशुओं के निः स्वार्थ भाव से सेवा में जुटी गोपाल गौ सेवा व महिला पतंजलि समिति की टीम ... मवेशियों को भोजन देने के साथ सफाई, दवा का भी रख रहे नियमित ख्याल ...

0







अंबिकापुर। महिला पतंजलि समिति और  श्रीगोपाल गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में संभाग मुख्यालय अंबिकापुर अंबिकापुर स्तिथ जिला पशु चिकित्सालय में परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।   गोपाल गौ सेवा समिति व महिला पतंजलि  योग समिति जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता अग्रवाल के नेतृत्व में  सचिव  सुमित चौबे,   समिति की तहसील प्रभारी नीलम सावगांवकर,   सदस्य पायल अग्रवाल,  मुक्त गर्ग,  राहुल दुबे,  आयुष अग्रवाल,   रिया गर्ग  ने स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया। समिति के द्वारा पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक बीपी सतनामी और पशु चिकित्सकों के मार्ग दर्शन में बीमार पशुओं की नियमित सेवा की जा रही है। गोपाल गौ सेवा समिति और महिला पतंजलि के इस सेवा भाव की नागरिकों के द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की जा रही है। निः स्वार्थ भाव से किए जा रहे सेवा को लेकर शहर के अन्य नागरिक भी इस सेवा कार्य, अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। पशु चिकित्सालय में कई ऐसे पशु हैं जो बीमारी के अलावा वाहनों की ठोकर से गंभीर हुए हैं। खड़ा भी नहीं हो पा रहे मवेशियों के जख्म की नियमित सफाई, चिकित्सक के परामर्श अनुसार दवा देने के साथ शेड की भी रोज सफाई की जा रही है। इनके सेवा कार्य से पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी प्रभावित हुए हैं। समिति के द्वारा मवेशियों के लिए जन सहयोग से भोजन का भी प्रबंध किया जा रहा है। इस तस्वीर में एक नन्हा बालक भी गौ वंश की सेवा करता नजर आ रहा है। शैतानी करने के उम्र में बीमार गौ माता के प्रति उसका प्रेम व सेवा देख लोगों द्वारा न सिर्फ बालक बल्कि इस संस्कार के लिए माता पिता की भी तारीफ की जा रही है। 


 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)