ADD

फिट कॉप फिट सिटी अभियान से जुड़ लोग हो रहे फिट... एक से दो माह में 10 से 20 किलो तक वजन कम करने का कर रहे दावा ... गांधी जयंती पर सबने लगाई दौड़ ... स्टेडियम में चला स्वच्छता अभियान ...

0


अंबिकापुर । राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत फिटकॉप फिट सिटी टीम   के सदस्यों के द्वारा  सुबह 6 बजे स्वच्छता के प्रति जागरूकता सन्देश देते हुए स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया गया,  जिसमें बच्चों से बुजुर्गों तक सबने भाग लिया।  दौड़ समाप्ति पश्चात सदस्यों  द्वारा गाँधी स्टेडियम  की साफ सफाई किया गया। 

इसके पश्चात् अन्य दिनों की तरह ज़ुम्बा योगा और प्राणायाम में सभी सहभागी रहे।  सदस्यों ने इस फिटनेस मुहिम की तारीफ करते हुए इनके सूत्रधार पूर्व पुलिस अधीक्षक  भावना गुप्ता को धन्यवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किये | बताया गया कि फिट कॉप फिट सिटी अभियान पुलिस विभाग द्वारा  शुरू किया गया है, मगर  वर्तमान में आम नागरिक भी  अभियान से लगातार जुड़ कर इसे आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहें हैँ। 

दावा किया गया कि कई लोगों ने इस अभियान से जुड़ 10 से 20 किलो तक वजन  1से दो महीने में कम किया है।  अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य गतिविधियों का संचालन की किया जाता रहा हैं । सप्ताह में 6दिवस सुबह 5.30 से 7 बजे तक ज़ुम्बा, कसरत, योगा, प्राणायाम, ध्यान, और हंसने ने का योगा किया जाता हैं | केवल सोमवार को  अवकाश रहती हैं | इसी कड़ी में आज स्वच्छता संदेश देने हेतु स्वच्छता ही सेवा थीम पर कार्यक्रम किया गया । सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता के साथ  फिटनेस के प्रति  जागरूक रहेंगे तो  बीमारी नहीं होंगी सभी  फिट रहेंगे | कार्यक्रम  में नितिन सिन्हा, रमन मण्डल, डॉ संतोष सिंह, राजेश सिन्हा, सुनील गुप्ता, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शिवम् गोश्वमी, सौम्या पैकरा, रुचो पैकरा,  उमेश्वर सिंह,  मदन जैन,  मनोज कुमार डागा और फिट कॉप फिट सिटी अभियान के सभी सदस्यों के साथ आम नागरिक शामिल रहे|

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)