ADD

समाज सेवी संस्था अनोखी सोच ने श्रमदान से शहर के दूषित तालाबों की सफाई का लिया संकल्प... इस बार भी भक्ति भाव से होगी मां भवानी की पूजा ... 13 अक्टूबर को प्रतिमा लेने जायेगी टीम ...

0


 

अंबिकापुर। शहर के हनुमान मंदिर बिलासपुर चौक के समीप अनोखी सोच समाज सेवी संस्था की बैठक आहूत की गई, जिसमें संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू ने सभी को शहर के  तालाबों की स्वच्छता का संकल्प दिलाया ।  इसी अभियान के तहत जेल तालाब की सदस्यों द्वारा सफाई की गई।  संस्था के  सदस्यों को अनोखी सोच की टीशर्ट प्रदान की गई एवं दुर्गा पूजा की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा हुई।  सदस्यों को उनके कार्य- प्रभार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि  13 अक्टूबर को दुर्गाजी की प्रतिमा लेने जाएंगे।  बैठक में सूर्यप्रकाश साहू, अभय साहू, पंकज चौधरी, चंद्रप्रताप सिंह, मोती ताम्रकर, दिनेश गर्ग, राकेश शुक्ला, पवन पांडेय, भोला रक्सेल, बजरंग अग्रवाल,  विजय बंसल, राकेश अग्रवाल, सुनील साहू, लालजी साहू, अनिल तिवारी, विकास मिश्रा, संतोष साहू, अमित जायसवाल, संजू चटर्जी, रूपेश बेहरा, राहुल शुक्ला विशाल साहू एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)