अंबिकापुर। गाँधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता रैली , स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों का सम्मान समारोह एवं स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत पखवाडा का समापन अजय अग्रवाल उपाध्यक्ष बीस सूत्रीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन, कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, आयुक्त अभिषेक कुमार, एमआईसी सदस्य द्वितेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया, 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चले इस पखवाड़े के समापन के अवसर पर गाँधी चौक से कलेक्टर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगर निगम, निगम के पार्षद, सफाई मित्र, स्वच्छता दीदी एवं अधिकारी कमचारी गाँधी चौक से माता राजमोहिनी देवी भवन तक रैली निकाला गया। माता राजमोहिनी भवन में स्वच्छता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, पखवाडा के समापन के अवसर पर आयुक्त नगर निगम द्वारा स्वागत उद्बोधन में 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चले इस पखवाड़े में किये गये स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम के बारे के विवरण दिया गया। आज गाँधी जयंती के अवसर पर अथितियों द्वारा निगम द्वारा बनाये गये स्वच्छता गीत हमने है पाया करके दिखाया स्वच्छता को दिल में हमेशा बसाया ... लाँच किया गया, उल्लेखनीय है की इस गीत को स्थानीय गायक स्वप्निल जायसवाल द्वारा गया गया है,
इसके साथ ही निगम में कार्यरत सफाई मित्र, स्वच्छता दीदी, एनयूएलएम की सीआरपी एवं समूह के सदस्यों को स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु सम्मानित किया गया, आज के इस कार्यक्रम में 100 स्वच्छता दीदी, 100 सफाई मित्र एवं 50 सीआरपी एवं समूह के सदस्यों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में पार्षद आलोक दुबे, मधुसुदन शुक्ला , हरमिंदर सिंह टिन्नी , प्रमोद चौधरी , रिंकू वर्मा, प्रजापिता ब्रम्ह कुमारी संसथान से विद्या दीदी सहित स्वच्छता दीदी, सफाई मित्र, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे
16 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 में नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा एवेंजर्स टीम के रूप में प्रतिभाग किया, अंबिकापुर के मल्टीपरपज स्कूल स्वच्छता ही सेवा का शपथ दिलाई गया तत्पश्चात स्वच्छता रैली मल्टीपरपज स्कूल से कंपनी बाजार , गुदरी चौक, गुरुनानक चौक होते हुए स्कूल रोड तक निकाली गई। रैली के दौरान कंपनी बाजार में बृहद सफाई अभियान एवम प्लॉगिंग ड्राइव का आयोजन किया गया।
20 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के माध्यम से समस्त सफाई मित्र का पूर्ण स्वास्थ्य जाँच,आयुष्मान कार्ड , आभा कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ,प्रधानमंत्री जन धन योजना ,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,दीन दयाल अन्त्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, सफाई मित्र सुरक्षा उपकरणों का प्रशिक्षण ,श्रम कल्याण योजना ,मुख्यमंत्री मितान योजना – आदि योजना का शिविर लगाकर सफाई मित्रो को लाभान्वित किया गया.
एक तारीख एक घंटा एक साथ अभियान चलाकर नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के समस्त 48 वार्डो में महापौर, सभापति, आयुक्त, एम.आई.सी सदस्य, पार्षदगण, वार्ड निवासी के साथ नगर के समस्त वार्डो में श्रमदान के माध्यम से सफाई अभियान चलाया गया, उल्लेखनीय है कि इस अभियान में विभिन्न समाज सेवी संस्थान, बैन्क, धार्मिक संस्थान, विद्यालय के छात्र/छात्रा, चिकित्सक सहित बडी संख्या में नागरिको के सक्रिय सहभागिता से इस महाभियान का आयोजन किया गया । इस अभियान में महामाया मंदिर परिसर, गुरुद्वारा परिसर, चर्च परिसर, मस्जिद परिसर, जिला चिकित्सालय, तालाब, गुदरी बाजार, गांधीनगर पौनी पसारी, दीवान तालाब, सार्वजनिक शौचालय, उद्यान, गंगापुर मुक्तिधाम, चौक चौराहा, मोहल्ला-पारा, प्रतिक्षा बस स्टैण्ड, कृष्णकुंज, सामुदायिक भवन, मरीन ड्राइव तालाब , जेल तालाब, रुनझुन तालाब, संजय पार्क, अटल आवास, कोतवाली, सहित नगर के 50 से अधिक स्थानो पर श्रमदान के माध्यम सफाई कार्य एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुये।
वर्तमान में अंबिकापुर निगम क्षेत्र में 20 एसएलआरएम केन्द्रों में 480 स्वच्छता दीदी कार्य कर रही है, इन केंद्र के माध्यम से नगर के समस्त वार्डो में डोर टू डोर संग्रहण एवं कचरे का निपटान हो रहा है , वर्तमान में दीदियो को यूजर चार्ज से 15 से 16 लाख प्रतिमाह एवं कचरा विक्रय से 10-12 लाख प्रतिमाह आय प्राप्त हो रही है , नगर में 157 सफाई मित्रो द्वार नगर सफाई का कार्य किया जाता है,



