स्वामी आत्मानंद के विचार आज भी हैं प्रासंगिक ... सोहगा विद्यालय में धूम धाम से मनी जयंती ... हुए विविध आयोजन ....

स्वामी आत्मानंद के विचार आज भी हैं प्रासंगिक ... सोहगा विद्यालय में धूम धाम से मनी जयंती ... हुए विविध आयोजन ....

khabrigullak.com
By -
0


...

अंबिकापुर।  स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय सोहगा में स्वामी आत्मानंद  की जयंती  धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य  राकेश गुप्ता थे।  कार्यक्रम में  चित्रकला प्रतियोगिता , कविता वाचन तथा भाषण के माध्यम से स्वामी आत्मानंद जी के आदर्शों को याद किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बताया कि स्वामी आत्मानंद  के आदर्श और विचार आज  प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे राष्ट्र में प्रासंगिक हैं । उन्होंने  शिक्षा का अलख जगाया था।   विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा इस माध्यम से प्राप्त हो रही है ।  प्राचार्या श्रीमती लीना थॉमस ने बताया की स्वामी आत्मानंद जी के आदर्शों पर चलता यह विद्यालय गुणवत्तापूर्ण और उच्च स्तरीय शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध है। इस व्यवस्था से हम छात्रों को नई प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए तैयार कर रहे हैं। जिसका वर्तमान में परिणाम पूरे प्रदेश में दिख  रहा है ।  हमारे छात्र न केवल अपने गांव , या शहर तक सीमित हैं बल्कि   देश भर में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।  इस अवसर पर  शिक्षकों ने नई शिक्षा  नीति पर परिचर्चा भी की, जिसमें छात्र तथा शिक्षकों ने हिस्सा भी लिया  ।  कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षक , कर्मचारी , अतिथिगण उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)