ADD

अब नागपुर उदल कछार स्टेशन पर भी रुकेगी अंबिकापुर-दुर्ग व अंबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस....केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने की रेल्वे मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट,रखी सरगुजा हित में मांगें...

0


*


अंबिकापुर।   दुर्ग एक्सप्रेस 18241/ 18242 तथा अंबिकापुर शहडोल एक्सप्रेस 18756/18755 ट्रेन अब कुछ दिनों के बाद नागपुर एवं उदल कछार स्टेशन पर रुकेगी  जिसका अप्रूवल रेलवे बोर्ड ने दे दिया l बीते दिवस रेलवे संबंधी सरगुजा संसदीय क्षेत्र की मांगों के संदर्भ में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने रेल मंत्री से मुलाकात की  तथा चर्चा कर उक्त दोनों ट्रेनों यात्री ट्रेनों का ठहराव  (स्टॉपेज) कोरिया मनेद्रगढ़ जिला के अंतर्गत आने वाले स्टेशन नागपुर हॉलट एवं उदल कछार में करने हेतु रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी से सार्थक चर्चा किया जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित को रेल मंत्री ने दिशा निर्देश जारी किया l परिणाम स्वरूप इन दोनों स्टेशनों पर अंबिकापुर शहडोल एक्सप्रेस एवं अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हो गया है जिसका आदेश भी रेलवे बोर्ड ने तुरंत पारित कर दिया l ज्ञात हो की  कोरोना के बाद प्रारंभ हुई गाड़ियों का स्टॉपेज इन छोटे स्टेशनों से बंद कर दिया गया था जिस कारण कोरिया जिले तथा  मनेद्रगढ़ जिले के लोग ट्रेन की सुविधा से  महरूम हो गए थे लेकिन फिर से उन्हें यह सौगात केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह जी के प्रयास से फली भूत हो गया हैl इसके साथ ही अंबिकापुर हजरत निजामुद्दीन ट्रेन को दो दिवस चलाने  तथा ट्रेन ओंन डिमांड को समाप्त करने, कोरोना के समय से जो स्टॉपेज ठहराव बंद किए गए हैं उन्हें प्रारंभ करने, अंबिकापुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन प्रारंभ  करने, ऊर्जा कॉरिडोर से संकल्पित सभी कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने, बरवाडीह- रेणुकूट रेल मार्ग के कार्य के संबंध में महत्वपूर्ण विषयों पर स्मरण कराया l इन सभी बिंदुओं पर रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने यथाशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ll

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)