ADD

दबंगई - कमीशन नही मिलने पर विधायक के प्रतिनिधि ने जेसीबी से खुदवा दिया सड़क ... निर्माण कर रहे श्रमिकों को भी गुंडों से पिटवाया ....

0


सूत्र। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कटरा  विधायक  के कथित प्रतिनिधि ने ठेकेदार के कमीशन नहीं देने पर  बनवायी गयी सड़क को आधा किलोमीटर तक खुदवा दिया।  इस घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोषियों से ही नुकसान की भरपाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 20 अन्य लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने दर्ज एफआईआर के हवाले से  बताया कि जैतीपुर थाना क्षेत्र में जैतीपुर से नवादा होते हुए बदायूँ जिले तक जाने वाले राजमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। 

तीन अक्टूबर को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि कटरा क्षेत्र से  विधायक वीर विक्रम सिंह के प्रतिनिधि जगबीर सिंह ने दो अक्टूबर को अपने 10- 15 साथियों के साथ सड़क बना रहे कर्मचारियों को लाठी- डंडों से पीटा और जेसीबी चलाकर बनी हुई सड़क को आधा किलोमीटर तक उखड़ दिया। इस संबंध में विधायक ने आरोपी को उनका प्रतिनिधि होने से इंकार कर कहा है कि उससे उनका कोई संबंध नहीं है। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)