अंबिकापुर। विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के लागू होने के साथ ही सोमवार को आज पहले दिन संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, निगम आयुक्त अभिषेक सिंह की अगुआई में जिला, पुलिस और निगम प्रशासन की टीम ने फ्लैग मार्च कर नागरिकों को आचार संहिता के पालन का संदेश देते हुए उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाई की चेतावनी भी दी गई। फ्लैग मार्च में कलेक्टर , एसपी के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के जवान पैदल शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए फ्लैग मार्च घड़ी चौक पर पहुंच समाप्त हुई।
कलेक्टर, एसपी की अगुवाई में जिला, पुलिस और निगम प्रशासन की टीम ने फ्लैग मार्च कर दिया आचार संहिता के पालन का संदेश.... उल्लंघन पर दी गई कड़ी कार्यवाई की चेतावनी ....
By -
अक्टूबर 09, 2023
0
Tags:




