सूरजपुर। (ब्यूरो) जिले के कदमपारा प्रतापपुर में विनोद इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान जलकर खाक हो गई। आतिशबाजी से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। आग लग जाने से अफरा तफरी की माहौल रहा। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना से करीब 15 लाख रुपए के सामानों की क्षति का अनुमान व्यवसाई द्वारा लगाया गया है। व्यवसाई परिवार के साथ मोहलेवाले आग बुझाने रात भर सहयोग करते रहे। जनपद स्तर पर अग्नि सुरक्षा के उपाय नहीं होने से समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मौजूद भीड़ रेत और बाल्टी में पानी भर आग बुझाने जूझती रही। नागरिकों ने इस घटना के बाद जनपद पंचायत स्तर पर अग्नि सुरक्षा के उपाय की आवश्यकता जताई है।
एक टिप्पणी भेजें
0टिप्पणियाँ
3/related/default




