संकल्प हॉस्पिटल में डायबिटीज के मरीजों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 14 को ...

संकल्प हॉस्पिटल में डायबिटीज के मरीजों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 14 को ...

khabrigullak.com
By -
0



 

अंबिकापुर। वर्ल्ड डायबिटीज डे 14 नवंबर के दिन संकल्प आई हॉस्पिटल बिलासपुर रोड अंबिकापुर में डायबिटीज से पीड़ित सभी व्यक्तियों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संकल्प हेल्थ फाऊंडेशन के सौजन्य से यह शिविर लगेगा  जिसमें सुबह 10  से दोपहर 3 बजे तक डायबिटीज से पीड़ित सभी व्यक्तियों का निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं पर्दे की जांच की जाएगी। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अक्षय गोयल ने बताया कि डायबिटीज के कारण रेटिना में कमजोरी आ जाती है,  समय पर इलाज न होने से इससे आंखों की रोशनी बहुत कमजोर हो जाती है। डायबिटीज के सभी मरीजों को ब्लड शुगर पर नियंत्रण रखना चाहिए एवं हर साल एक बार आंखों के परदे की जांच अवश्य करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)