बिग ब्रेकिंग : दिवाली की रात अंबिकापुर के मणिपुर थाना में लगी आग ... एसएलआरएम सेंटर हुआ पूरी तरह खाक ... दमकल विभाग व निगम की जल शाखा ने काबू पाने झोंकी ताकत... रात भर डटा रहा जिला, पुलिस और निगम प्रशासन का अमला ... ....

बिग ब्रेकिंग : दिवाली की रात अंबिकापुर के मणिपुर थाना में लगी आग ... एसएलआरएम सेंटर हुआ पूरी तरह खाक ... दमकल विभाग व निगम की जल शाखा ने काबू पाने झोंकी ताकत... रात भर डटा रहा जिला, पुलिस और निगम प्रशासन का अमला ... ....

khabrigullak.com
By -
0



 

 अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में दिवाली की देर रात आगजनी की बड़ी घटना में स्वच्छता चेतना पार्क स्थित एसएलआरएम सेंटर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, जबकि इसके बगल में स्थित मणिपुर थाना भी आज की चपेट में आ  गई। जिला और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी दमकल विभाग ने साथ नगर निगम की जल शाखा ने भी आग पर काबू पाने में ताकत झोंक दिया मगर 6 घंटे से भी अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी एसएलआरएम में की आग पूरी तरह से नही बुझ पाई है। पुलिस के जवान भी आग बुझाने मशक्कत करते रहे, मणिपुर थाना से महत्वपूर्ण फाइल , दस्तावेज और समान बचा लिया गया। थाना के पीछे तक आग पहुंच गई थी। थाना में भी धुंआ भर गया था। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1 बजे आगजनी की घटना हुई। आग कैसे लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः आतिशबाजी की चिंगारी से यह हादसा हुआ होगा। घटना की सूचना पर  पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार,  नगर सेना के जिला सेनानी एसके कठुतिया सहित जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एसपी की पहल पर बचाव के लिए तीनो थाना की पुलिस के अलावा लाइन से करीब 100 से अधिक पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। गनीमत था कि यह घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना से हड़कंप मचा रहा। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि आज मणिपुर थाना के भीतर नही पहुंच पाई थी, पीछे की ओर दीवार तक आग के पहुंच जाने से एहतियात के तौर पर जरूरी दस्तावेज और समान बाहर निकाल लिया गया था। घटना सेअभितक  जनहानि  की खबर नही है। सोमवार आज को संभागीय सेनानी राजेश पांडेय भी राहत व बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंचे।  

दमकल वाहन का 50 से अधिक फेरा

आग की भीषणता का अनुमान इस बात से ही लगाया जा है कि दमकल विभाग की लगभग सभी वाहनों ने पानी लाने करीब 40 से 50 बार फेरा लगाया, जबकि निगम की भी टैंकर से पानी मंगाया गया। आज सुबह साढ़े सात बजे तक धुंआ निकलने के कारण अंबिकापुर। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में दिवाली की देर रात आगजनी की बड़ी घटना में स्वच्छता चेतना पार्क स्थित एसएलआरएम सेंटर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया, जबकि इसके बगल में स्थित मणिपुर थाना भी आज की चपेट में आ जाने से जल गई। जिला और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी दमकल विभाग ने साथ नगर निगम की जल शाखा ने भी आग पर काबू पाने में ताकत झोंक दिया मगर 6 घंटे से भी अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी एसएलआरएम का कचरा जेसीबी से पलट पानी बौछार करने का सिलसिला जारी था।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)