टीएस ने की घोषणा- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो गृह लक्ष्मी योजना के तहत हर महिलाओं को सलाना देंगे 15 - 15 हजार रूपए...

टीएस ने की घोषणा- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो गृह लक्ष्मी योजना के तहत हर महिलाओं को सलाना देंगे 15 - 15 हजार रूपए...

khabrigullak.com
By -
0


 

अंबिकापुर। भाजपा के महतारी वंदन योजना के जवाब में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने गृहलक्ष्मी योजना की घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ के प्रत्येक महिला को सलाना 15 हजार रुपए देने का वादा किया, उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर यह योजना शुरू होगी, जिसका लाभ प्रत्येक महिला को मिलेगा। टीएस सिंहदेव आज दीपावली के दिन रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में  प्रचार अभियान के दौरान आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  गृहलक्ष्मी योजना से यह राशि सीधे महिलाओं के खाते में भेजी जाएगी। सभा में बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे। जब उपमुख्यमंत्री ने इस योजना की घोषणा की तो वहाँ मौजूद लोगों ने तालियों से इसका स्वागत किया। सभा को   श्रीमती आशा कुमारी सिंहदेव और मो शकील अहमद ने भी सम्बोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)